'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ रोकने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई
(India) फ़िल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ रोकने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता एक मजबूत केस नहीं रख सका है.
खुद को गंगूबाई का गोद लिया हुआ बेटा बताने वाले एक व्यक्ति ने याचिका दाखिल की थी. उसका कहना था कि फ़िल्म में गंगूबाई का अपमान किया गया है. इसके जवाब में फ़िल्म निर्माता ने दलील दी थी कि न तो याचिकाकर्ता के पास गंगूबाई का गोद लिया हुआ बेटा होने का सबूत है, न ही वह साबित कर पा रहा है कि फ़िल्म से उसे क्या नुकसान हो रहा है. शुक्रवार को रिलीज होने जा रही यह फ़िल्म मुंबई के रेड लाइट एरिया काठियावाड़ में काफी प्रभावशाली रही महिला के जीवन पर आधारित है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।