यूक्रेन पर हमला: एलन मस्क को 1.03 लाख करोड़ का घाटा, अंबानी की संपत्ति 22 हजार करोड़ घटी
(India) रूस ने गुरुवार की सुबह आखिरकार यूक्रेन पर सीधा हमला बोल दिया। इससे पूरी दुनिया के शेयर मार्केट में भी उथल-पुथल मच गई। जंग शुरू होने के सिर्फ 4-5 घंटे के भीतर ही दुनिया के टॉप-20 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में 3.11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आ गई। भारत की बात करें तो मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, उदय कोटक, दिलीप संघवी समेत टॉप-10 कारोबारियों को भी 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के एलन मस्क की नेटवर्थ में 1 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आ गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।