शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स टूटा
(India) शेयर बाजार में आज भी भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स टूटकर 54,258 पर पहुंच गया है। एशियन पेंट्स का स्टॉक 6.6% और मारुति का 5% नीचे है। निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में मारुति, एक्सिस बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और HDFC बैंक 2 से 3% तक टूटे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।