रूस ने मिसाइल अटैक से यूक्रेन का विनित्सिया एयरपोर्ट किया तबाह,तो मारियुपोल में फंसे हैं 2 लाख लोग
(India)

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है.... इस दौरान ये भी खबर आई थी कि एक सप्ताह के भीतर रूस तीन बार यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदमीर जेलेंस्की की हत्या की कोशिश कर चुका है. हर बार यूक्रेनी फोर्सस ने इसे नाकाम कर दिया है. अब खबर आ रही है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर यूक्रेन के राष्ट्रपति को बाहर निकालने के लिए अपने कमांडोज को लिथुआनिया में तैनात कर दिया है. अमेरिका ने 150 नेवी सील कमांडो और ब्रिटेन ने 70 एयर सर्विसेज को इस ऑपरेशन के लिए लिथुआनिया में तैनात कर दिया है. अमेरिका हर कीमत पर जेलेंस्की को सुरक्षित बचाने में जुटा हुआ है.रूस ने यूक्रेन के विनित्सिया शहर पर सबसे बड़ा हमला किया। मिसाइल अटैक में यहां का एयरपोर्ट तबाह हो गया। रेड क्रॉस की इंटरनेशनल कमेटी ने बताया है कि मारियुपोल में 2 लाख लोग फंसे हैं, ये सभी डर के माहौल में जी रहे हैं। बमबारी की वजह से इन्हें निकाला नहीं जा सका। इस बीच, पोप फ्रांसिस ने दोनों देशों से कहा कि अब बहुत हुआ। आप खून और आंसुओं की नदियां बहाना बंद करें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।