रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से चल रही जंग का असर भारत में सोने-चांदी के दाम पर भी पड़ा है. देश में सोने-चांदी के रेट्स में आज बड़ा उछाल आया है. जहां दस ग्राम सोने की कीमत 53 हजार को पार कर गई है तो वहीं, एक किलो चांदी के रेट 70 हजार के करीब पहुंच गए हैं. सोने के दाम तकरीबन 1500 रुपये बढ़ गए हैं, जबकि चांदी करीब 2 हजार रुपये महंगी हुई है।
सोने की कीमतें बढ़ गई और क्रूड ऑयल रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया
रूस ऑयल और नेचुरल गैस का बड़ा उत्पादक है
रूस के आक्रामण के कारण कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए
इसी वजह से क्रूड की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता है और दाम लगातार बढ़ रहे हैं
रूस अभी रोजाना करीब 70 लाख बैरल तेल सप्लाई करता है
रिफाइंड प्रोडक्ट के मामले में टोटल ग्लोबल सप्लाई में रूस का हिस्सा करीब 7 फीसदी है
बैंक ऑफ अमेरिका के एनालिस्ट मानते हैं कि अगर रूस ज्यादातर सप्लाई रोक दे
तो बाजार में एक झटके में 50 लाख बैरल की कमी आ सकती है
अगर ऐसा होता है तो क्रूड ऑयल का भाव 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है
अगर ऐसा होता है तो इससे सबसे ज्यादा प्रभावित भारत जैसे देश होंगे
जो अपनी ईंधन व ऊर्जा की जरूरतों के लिए बड़े हद तक इम्पोर्ट पर निर्भर करते हैं
भारत अभी अपनी जरूरतों का करीब 85 फीसदी इम्पोर्ट करता है
ग्लोबल मार्केट में जैसे-जैसे क्रूड के दाम चढ़ेंगे
भारत का इम्पोर्ट बिल भी मोटा होता जाएगा
इससे भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से गिरावट आने का खतरा है
भारत में भी कच्चे तेल के दाम जल्द बढ़ने की संभावना
महंगाई बढ़ने से आमजन होगा प्रभावित
ईरान को भी वापस तेल मार्केट में लाने की हो रही तैयारी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।