कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आज जयपुर दौरा,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर किया रिसिव
(India)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आज जयपुर पहुंचने पर स्वागत हुआ। जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें रिसीव किया। वहीं इस मौके पर गोविंद सिंह डोटासरा, रधु शर्मा भी मौजूद रहे।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का आज एक दिवसीय जयपुर दौरा प्रस्तावित है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी विशेष विमान से दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचेगी और सीधे मुख्यमंत्री आवास पर जाएंगी। प्रियंका गांधी का दौरा इतना गोपनीय रखा गया है कि मंत्री विधायकों और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भी प्रियंका गांधी से मुलाकात का न्योता नहीं दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।