पंजाब में पड़ोसी मुल्क की बड़ी साजिश नाकाम,बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,ड्रग्स भी हुए जब्त
(India)

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को चार किलोग्राम संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ लेकर जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने ड्रोन के उड़ते समय उससे निकलने वाली आवाज सुनी जिसके बाद तड़के करीब तीन बजे ड्रोन का पता लगाया. उन्होंने ड्रोन को मार गिराने के लिए पैरा बमों का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि ड्रोन से हरे रंग का एक छोटा-सा बैग जुड़ा हुआ था और उसमें पीली पन्नी से बंधे चार पैकेट और काली पन्नी से बंधा एक छोटा-सा पैकेट था. संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ का वजन पैकिंग के साथ करीब 4.17 किलोग्राम था और काली पन्नी में बंधे पैकेट का वजन करीब 250 ग्राम था. ड्रोन का मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीएक्स था. गौरतलब है कि इससे पहले 5 मार्च को पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट देखी गई थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।