अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार से जमीन खरीदने से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें अब ईडी की कस्टडी से मुंबई की आर्थर रोड जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र के मंत्री उस जेल में रहेंगे, जिसमें पहले से कई खूंखार अपराधी कैद हैं। 23 फरवरी को गिरफ्तार मलिक की ईडी कस्टडी को 7 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अदालत में सुनवाई के दौरान एडिशनल सोसलिस्टर जनरल अनिल सिंह ने अदालत से उनकी कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया, जिसे जज ने मान लिया। हालांकि, इसके बावजूद मलिक के वकील तारक सैय्यद ने उनकी कस्टडी का विरोध करते हुए एक एप्लीकेशन मूव किया था। इससे पहले की सुनवाई में सरकारी वकील ने 1993 बम धमाकों से जुड़ा एक कॉन्फिडेंशियल स्टेटमेंट अदालत के सामने रखा है, जिसके बाद मलिक की कस्टडी को बढ़ा दिया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।