(India)
पीएम मोदी ने पुतिन से अपील की कि वो दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच चल रही वार्ता से अलग यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से सीधे बात करें. इस दौरान पीएम मोदी ने रूस के सीज़फायर के एलान करने और लोगों की निकासी के लिए सूमी समेत यूक्रेन के कई हिस्सों में मानवीय गलियारा बनाने की तारीफ भी की. यूक्रेन पर रूस के हमले के 11वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की. पीएम मोदी और पुतिन के बीच यूक्रेन संकट को लेकर करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई. इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन और रशिया के बीच चल रही वार्ता के बारे में जानकारी दी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।