भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रूख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 1,350 पॉइंट्स ऊपर 54,778 पर कारोबार करता नजर आया। ज्यादातर शेयर्स में आज बढ़त का दौर रहा। कई दिनों से गिरावट झेल रहे निवेशकों को आज उछाल से 5 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयर में 5-5 फीसदी की तेजी रही। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 249.89 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। जो मंगलवार को 243.7 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स आज सुबह 369 अंक ऊपर 53,793 पर खुला था। इसने दिन में 54 हजार 707 का ऊपरी स्तर और 53 हजार 367 का निचला स्तर बनाया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत पर
1 डॉलर - रुपए 76.62
1 यूरो - रुपए 84.03
1 पाउंड - रुपए 100.76
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।