वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई 18 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट,शेयर बाजार में चौथे दिन रहा तेजी का रुख
(India)


भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रूख रहा। सुबह लाल निशान में खुला सेंसेक्स बाजार बंद होते होते हरा हो गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 280 पॉइंट्स बढ़कर 55,752 पर कारोबार करता नजर आया। फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स भी बढ़त में रहे। आज सेंसेक्स 246 अंक नीचे 55,218 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 55,782 का ऊपरी और 55,049 का निचला स्तर बनाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।