रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेण्डर का इजाफा किया है। रसोई गैस की कीमतों में भी 5 महीने बाद इजाफा किया है। रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेण्डर का इजाफा होने के बाद 22 मार्च से ये बाजार में 903.50 की जगह 953.50 रुपए में मिलेगा। हालांकि कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेण्डर की कीमतों में 8 रुपए की कमी की गई है। इस बदलाव के बाद 22 मार्च से कॉमर्शियल सिलेण्डर बाजार में अब 2026 रुपए की जगह 2018 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस की कीमत में पिछले बार बढ़ोतरी 6 अक्टूबर को की थी। तब रसोई गैस की कीमतों में 15 रुपए प्रति सिलेण्डर का इजाफा किया था। संभावना है कि रसोई गैस की कीमतों में अगले महीने और इजाफा हो सकता है और ये कीमत एक हजार रुपए के नजदीक या उसके पार जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।