शहीद दिवस पर योगी आदित्यनाथ ने किया शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन
(India)


देश में 23 मार्च का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है.... आज ही के दिन मां भारती के तीन वीर सपूतों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए फांसी के फंदे को मुस्कुाराते हुए गले में पहन लिया था। देश में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत के दिन को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है.... योगी आदित्य नाथ ने शहीद दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अपने त्याग और शौर्य से जन-जन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन... आप सभी का सर्वोच्च बलिदान सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।