उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों शामिल होंगे.आईए आपको बताते हैं समारोह में कौनसा नेता शामिल होगाCM Yogi Adityanath Oath Ceremony योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरोंशोरों पर है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं. इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान राज्य में सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।