जोमैटो की 10 मिनट में डिलीवरी वाली इंस्टा सर्विस की लोगों ने ली मौज, हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द
(India) फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो एक बार फिरसे चर्चा में है। जोमैटो ने ऐलान किया है कि उसकी नई सर्विस जोमैटो इंस्टा के तहत सिर्फ 10 मिनट में फूड डिलीवरी होगी। हालांकि जैसे ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ा, कंपनी ने इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रख दीं और बताया कि यह सिर्फ सीमित जगहों पर ही उपलब्ध होगी। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग जोमैटो की इस 10 मिनट में डिलीवरी वाली इंस्टा सर्विस के मजे लेने लगे। उन्होंने ऐसे-ऐसे पोस्ट किए कि आप लोटपोट हो जाएंगे।



दरअसल, हाल ही में जोमैटो ने ऐलान किया कि हम अपने 10 मिनट में फूड डिलीवरी ऑफर जोमैटो इंस्टा के साथ आए हैं। इसमें गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। यह कुछ सिद्धातों पर आधारित होगी, जिसमें ताजा खाने की उच्च गुणवत्ता और साफ-सफाई भी शामिल है। इस ऐलान के बाद एक ओर जहां जोमैटो की इस सर्विस का विरोध होने लगा तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिल गया।

राना मिश्रा नामक एक यूजर ने लिखा कि हमें दस मिनट में एम्बुलेंस चाहिए होता है लेकिन हमें खाना मिल रहा है। रिषभ शर्मा ने एक मजेदार पोस्ट करते हुए एक तस्वीर डाली। तस्वीर में उनके हाथ में पनीर का एक टुकड़ा और दो प्याज दिख रहा है, उन्होंने लिखा कि जोमैटो सर्विस से पनीर दो प्याजा आर्डर किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।