पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा लिखा है। मुख्तार खिलाफ जिले में यह दूसरा मुकदमा है। गैंगस्टर के मुकदमे में मऊ, गाजीपुर, लखनऊ और प्रयागराज के 12 सदस्यों को भी नामजद किया गया है। यह आरोपित बहुचर्चित एंबुलेंस प्रकरण में जेल भेजे जा चुके हैं। गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद के यूसुफपुर के मूल निवासी और मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर यह मुकदमा नगर कोतवाल सुरेश पांडेय ने लिखाया है। इसमें मऊ जिले के बलियामऊ मोड़ पर स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, डा. शेषनाथ राय, थाना सराय लखंसी के अहिरौली के राजनाथ यादव, समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।