दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल,केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने लिया फैसला
(India)
निजीकरण, ठेका प्रथा के विरोध सहित लंबित मांगो को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की दो दिवसीय हड़ताल आज से शुरू हुई है। देशभर के बिजली सहित अन्य विभागों के कर्मचारी आज से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं। दो दिवसीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से पहले बिजली मंत्रालय हाई अलर्ट हो गया है। मंत्रालय ने रविवार को सभी राज्य-संचालित उपयोगिताओं और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति और राष्ट्रीय ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करने की सलाह दी है। बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को प्रभावित करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश की औद्योगिक सम्पत्ति को केंद्र सरकार कार्पाेरेट घरानों को बेंच रही है। जिससे देश का मेहनतकाश वर्ग का जबरदस्त शोषण होगा। इसलिए श्रम विरोधी कानून को वापस लिए जाये। काम करने में ठेकेदारी प्रथा को रद्द की जाए। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों निजीकरण बंद करो। 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन लागू किया जाये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।