कुशीनगर में हुए बाबर हत्याकांड को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है....मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मृतक बाबर अली की मां से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि वो भी उनके बेटे जैसे हैं...मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन भी दिया है कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा....इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने परिवार के जख्मों पर मरहम लगाते हुए 2 लाख रुपया खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है....जिला प्रशासन ने बाबर की पत्नी फातमा के खाते में 2 लाख रुपया ट्रांसफर किये हैं....इसके साथ ही जिला प्रशासन ने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी राशन कार्ड में दर्ज करा दिया है.....जिला प्रशासन बाबर के परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यवाई में भी जुटा हुआ है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।