दुनिया में दूसरे नंबर पर मुरादाबाद का शोर,मुरादाबाद में खतरनाक स्तर पर पहुंचा ध्वनि प्रदूषण
(India)


उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद को वैश्विक सूची में दूसरे पायदान पर जगह मिली है…..लेकिन यह खुश होने वाली बात नहीं है….क्योंकि दूसरा स्थान ध्वनि प्रदूषण के स्तर को लेकर मिला है….दरअसल संयुक्त् राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम के तहत एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट 2022 जारी की गई है….सूची में शहरों के ध्वनि प्रदूषण स्तर को बताया गया है….जिसके अनुसार बांंग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है…… दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद शहर है…बीते वर्ष यानी 2021 में मुरादाबाद शहर ने 114 डेसिबल का ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया है। यूएन की इस रिपोर्ट में दुनियाभर के 61 शहरों को स्थान मिला है।मुरादाबाद के अलावा देश के चार अन्य शहर भी इस सूची में शामिल हैंं। इनमें कोलकाता और बिहार का आसन 89 डेसिबल, राजस्थान की राजधानी जयपुर 84 डेसिबल और दिल्ली 83 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण के साथ सूची में शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।