गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया
(India) राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का गुरुवार को जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया. गुर्जर आरक्षण को लेकर देश-दुनिया में चर्चा में रहे बैंसला कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्होंने राजस्थान में गुर्जर समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग की थी. किरोड़ी सिंह बैंसला भारतीय सेना में कर्नल पद से रिटायर हुए थे और 2007 में राजस्थान में आंदोलन की अगुवाई की थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।