दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज बहुत व्यस्त कार्यक्रम है। सुबह चेटीचंड महोत्सव में शामिल होने के बाद साढ़े नौ बजे से वे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। गहलोत मुख्यमंत्री बनने के अपने पहले कार्यकाल से लेकर अब तक जोधपुर यात्रा के दौरान हमेशा जनसुनवाई करते रहे है। जनसुनवाई में हमेशा बड़ी संख्या में लोग उमड़ते है।गहलोत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे थे। कल उन्होंने शहर में विकास कार्यों की मौके पर जाकर समीक्षा की। शाम को कुछ अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शनिवार सुबह चेटीचंड महोत्सव में हिस्सा लेने के बाद वे वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे और जनसुनवाई करेंगे।मुख्यमंत्री अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान बरसों से जनसुनवाई करते रहे है। उनकी जनसुनवाई में न केवल शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के अलावा पूरे मारवाड़ के लोग अपनी समस्या समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते है। जनसुनवाई के दौरान गहलोत प्रत्येक व्यक्ति से मिलते है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन अधिकारियों को हाथों हाथ समाधान के लिए थमा देते है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।