भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स आज सप्ताह के पहले दिन 488 पॉइंट की बढ़त के साथ 59,764 पर खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी 139 अंको की बढ़त के साथ 17,809 अंकों से शुरूआत की। कारोबारी सत्र के दौरान यह तेजी औऱ बढ़ती गई और सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों की बढ़त देखने को मिली। बाजार को आगे बढ़ाने में बैंक निफ्टी का भी पूरा सहयोग मिला और इसमें भी 1500 अंकों का उछाल रहा। इंडेक्स के सभी सेक्टर हरे निशान में काम करते नजर आए। सबसे ज्यादा बढ़त एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एशियन पेंट्स के स्टॉक्स में देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत पर
1 डॉलर - रुपए 75.92
1 यूरो - रुपए 83.16
1 पाउंड - रुपए 99.07
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।