15 दिन में 13वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,लोकसभा में बढ़ती महंगाई पर विपक्ष का हंगामा
(India)


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। आज 15 दिन में 13वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस तरह से दो हफ्तों में ईंधन करीब 9 रुपए महंगा हुआ है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80 पैसे की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 84 पैसे की वृद्धि के साथ 119.67 रुपए प्रति लीटर और 85 पैसे की प्रति लीटर की वृद्धि के साथ डीजल की कीमत 103.92 रुपए है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 77 पैसे की वृद्धि हुई है। यहां पेट्रोल 110.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.19 रुपए प्रति लीटर में है। कोलकत्ता में पेट्रोल 83 पैसे की वृद्धि के साथ 114.28 रुपए और डीजल 80 पैसे की वृद्धि के साथ 99.02 रुपए प्रति लीटर में है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।