(India)
सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में एक किलो सीएनजी के लिए लोगों को 66.61 रुपए खर्च करने होंगे. बढ़ती सीएनजी की कीमतों का असर ओला उबर कैब ड्राइवरों पर भी पड़ा है जिसकी वजह से उनकी कमाई घट गई है. इसका असर ये हुआ है कुछ कैब ड्राइवरों ने अपनी कार में AC चलाने के अलग से पैसे वसूलने शुरू कर दिए हैं. कुछ कैब वालों ने तो बाकायदा एक बोर्ड लगाकर उस पर अलग से AC चलाने के चार्जेज लिखे हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी इस तरह की कई पोस्ट वायरल हो रहीं हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।