गुजरात के भरूच में दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, काम कर रहे 6 मजदूर जिंदा जले
(India) गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह तीन बजे हुई। भरूच SP लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे सभी की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। हादसे के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।