शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 200 अंक के करीब टूटा, Nifty 17600 से नीचे
(India) शेयर बाजार को आज मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के साथ ताल बिठानी पड़ रही है और इसका असर भी घरेलू शेयर बाजार पर आ रहा है. आज स्टॉक मार्केट में लाल निशान में ही कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के लाल दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स की शुरुआत 221 अंकों की गिरावट के साथ 58,743 के लेवल पर हुई है और निफ्टी की शुरुआत 90 अंकों की गिरावट के साथ 17,584 पर हुई है. आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।