पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे
(India) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे. चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. चंपावत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है. साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है. सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।