(India)
पाकिस्तान से डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को भारत में रोजगार के अवसर नहीं दिए जाएंगे. UGC और AICTE ने ताज़ा नोटिफिकेशन जारी करते हुए जानकारी दी है कि पाकिस्तान में ली गई शैक्षणिक डिग्री से भारत में उच्च शिक्षा में दाखिला नही मिलेगा. साथ ही रोज़गार के अवसर के लिए भी ऐसे छात्र योग्य नहीं माने जाएंगे. यहां बात किसी एक डिग्री की नही बल्कि किसी भी डिग्री को लेकर की गई है. पब्लिक को दिए गए नोटिस के अनुसार "सभी भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पाकिस्तान ना जाएं".
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।