राज्य में बिजली संकट के हालात है। नगर पालिका क्षेत्रों में एक घंटा बिजली कटौती की घोषणा की गई है। इस सीजन में पहली बार बिजली कटौती करना शुरू किया गया है। कई जिलों में नगर पालिका मुख्यालय पर 1-1 घंटा बिजली कटौती करने की घोषणा होगी।राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम की ओर से जारी किए गए संदेश के अनुसार नगर पालिका मुख्यालय पर एक एक घंटा बिजली कटौती की घोषणा की गई है। इसके तहत उदयपुर संभाग में उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के नगर पालिका मुख्यालय पर सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसे में उदयपुर जिले के भींडर कानोड, फतहनगर सनवाड़ और सलूंबर में बिजली कटौती रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।