लखीमपुर खीरी हिंसा मामला,आशीष मिश्र पर आरोप तय करने को लेकर आज होगी सुनाई
(India)

तिकुनिया हिंसा मामले में जिला अदालत में मंगलवार को मुख्य आरोपी आशीष मिश्र पर आरोप तय करने को लेकर सुनवाई होगी..... आशीष मिश्र को जिला अदालत में पेश होना होगा... तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू के आत्मसमर्पण के बाद जिला अदालत में सुनवाई जोर पकड़ने की उम्मीद बढ़ गई थी... लेकिन कानूनी दांव-पेंच को लेकर मंगलवार को भी डिस्चार्ज एप्लीकेशन का निस्तारण होना संभव नहीं दिख रहा है..... क्योंकि तिकुनिया कांड में आरोपित 14 आरोपियों में केवल आशीष मिश्र मोनू की ओर से डिस्चार्ज एप्लीकेशन देते हुए कहा गया था कि उसके खिलाफ कार्यवाही का कोई आधार नहीं है.... अदालती पत्रावली में ऐसे कोई सबूत नहीं हैं, जिनके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके.केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र पर तिकुनिया हिंसा में आरोप तय होने को लेकर आज सुनवाई होनी है। लखीमपुर खीरी जिला अदालत में उसे पेश किया जाएगा। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद आशीष मिश्र ने बीते रविवार को सरेंडर किया था। यहां से उसे दोबारा जेल भेज दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।