बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में शुरू हुई तैयारियां
(India) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रह हैं. ऐसे में कोविड-19 की नई वेव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि अभी नहीं वेव नहीं आई है लेकिन नए मरीजों की संख्या और पॉजिटिविटी रेट में इजाफा होना चिंता को बढ़ा रहा है. इन सबके बीच राहत की बात ये है कि राजधानी में कोरोना के मरीज की संख्या और संक्रमण दर तो बढ़ रही है लेकिन अस्पतालों में भर्ती की संख्या कम है. इसे देखते हुए ही एम्स प्रशासन ने अपने ट्रॉमा सेंटर को कोविड डेडिकेटेड करने की बजाए एम्स के दो वार्डों को कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व करने का फैसला लिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।