भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स आज 486 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,066 पर खुला था और कारोबारी सत्र के दौरान यह तेजी बढ़कर 665 अंकों तक पहुंच गई। वहीं निफ्टी भी 168 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,121 पर खुला, लेकिन बाद में इसमें 213 अंकों की तेजी का उछाल देखा गया। आज सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो और रियल्टी के शेयर्स में देखी गई। वहीं महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर्स टॉप गेनर्स रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत पर
1 डॉलर - रुपए 76.60
1 यूरो - रुपए 81.91
1 पाउंड - रुपए 97.40
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।