यूपी के रामपुर शहर कोतवाली में जामा मस्जिद कमेटी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की मीटिंग थी इस मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि जो अलविदा की नमाज मस्जिद के बाहर सड़कों पर अदा की जाती है वह नहीं अदा की जाएगी जामा मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा की जाएगी इस पर जामा मस्जिद कमेटी की सहमति बनी और उन्होंने जनता से अपील की है कि जनता जामा मस्जिद में नमाज़ पढ़ने नही आये सभी लोग अपने अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करें....बता दें कि उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद मुसलमानों में मायूसी है....उच्च न्यायालय के फैसले पर अमल करते हुए जामा मस्जिद कमेटी ने सभी से अपील की है कि वे लोग अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करें....जामा मस्जिद नमाज पढ़ने आने की जरूरत नहीं है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।