1 रुपये 77 पैसे से बढ़कर ₹547 का हुआ यह शेयर, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 3 करोड़ रुपये
(India) Multibagger stock: शेयर बाजार (Stock market) से निवेशक लंबी अवधि में करोड़पति भी बन सकते हैं। आज हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसने अपने निवेशकों को 10 साल में छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) देकर करोड़पति बनाने का काम किया है। यह स्टॉक है- जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas) का। इस शेयर ने पिछले दस साल में अपने निवेशकों को 3085% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह शेयर 1.77 रुपये से बढ़कर 547.90 रुपये का हो गया है।

GRM Overseas शेयर प्राइस हिस्ट्री
GRM Overseas के शेयर 13 अप्रैल 2012 को बीएसई पर 1.77 रुपये के स्तर पर थे। जो अब बढ़कर शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को 547.90 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 30854.8% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को 8,114.39% का रिटर्न दिया है। पिछले पांच सालों में यह शेयर 6 रुपये (5 मई 2017 बीएसई पर बंद भाव) से बढ़कर 547.90 रुपये का हो गया है। पिछले एक साल में इस जीआरएम ओवरसीज के शेयरों ने 274.61% का रिटर्न दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।