एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा, चेक करें अपने शहर रेट
(India) LPG Cylinder Price 1 May 2022: महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद कर रहे लोगों फिर एक बार झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में 1 मई यानी आज 100 रुपये से अधिक का इजाफा देखने को मिला है। यह वृद्धि काॅमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर हुई है। फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बता दें, अभी पिछले महीने यानी एक अप्रैल को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।

IOC के अनुसार 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अगर आज दिल्ली में रिफील करवाने जाएंगे तो आपको 2355.50 रुपये देने पड़ेंगे। 30 अप्रैल तक 2253 रुपये ही खर्च करने पड़ रहे थे। वहीं, कोलकाता में 2351 रुपये की जगह 2455 रुपये, मुंबई में 2205 रुपये की जगह 2307 रुपये अब खर्च करने होंगे। तमिलनाडु के चेन्नई में काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़कर 2406 रुपये की जगह 2508 रुपये हो गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।