भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त औऱ गिरावट का दौर रहा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में अडानी विल्मर के शेयरों में 5 फ़ीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. अडानी विल्मर ने हाल में ही चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और इस वजह से शेयर बाजार को काफी निराशा हुई है.सुबह सेंसेक्स 148 अंकों की तेजी के साथ 57 हजार 124 अंक पर खुला था। लेकिन बाद में यह बढ़त कम होती गई और सेंसेक्स 900 से ज्यादा अंक टूट गया। बैंक निफ्टी में भी करीब 342 पाइंट टूटने से नरमी रही। कारोबारी सत्र के दौरान इंडेक्स के सभी सेक्टर लाल निशान में काम करते नजर आए। पावरग्रिड, एनटीपीसी, विप्रो, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर्स में जरूर थोड़ी तेजी देखने को मिली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।