(India)
प्रदेश में आंधी और तेज हवाएं रुकते ही एक बार फिर भीषण बिजली संकट खड़ा हो गया है। आज से बिजली कटौती भी फिर शुरू हो गई है। विंड पावर प्लांटों से पिछले 2-3 दिन से मिल रही 2500-2600 मेगावट बिजली अचानक घटकर आज 100 मेगावाट पर आ गई है। बीती रात से सुबह के बीच करीब 500 मेगावाट विंड एनर्जी मिल रही थी। जो दोपहर होने तक हवा की स्पीड घटने से केवल 100 मेगावाट पर आ गई है। अचानक ठप हुए विंड पावर जनरेशन से सीधे 2500 मेगावाट बिजली की किल्लत पैदा हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।