खाने के तेल पर महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, सरकार उठाने जा रही कदम
(India) देश में खाद्य तेलों की बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने कहा है कि इंडोनेशिया से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध से आपूर्ति तो बाधित जरूर हुई है लेकिन फिलहाल सरकार के पास इसका पर्याप्त स्टॉक है. केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे के मुताबिक सरकार के पास 40 से 45 दिनों का स्टॉक मौजूद है और सरकार को उम्मीद है कि इंडोनेशिया पाम तेलों के निर्यात पर लगी पाबंदी जल्द ही हटा लेगा.

खाद्य सचिव ने बताया कि इंडोनेशिया में 407 लाख मैट्रिक टन पाम तेल का उत्पादन होता है जबकि खपत करीब 200 लाख मैट्रिक टन का ही होता है. ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि इंडोनेशिया के पास जल्द ही निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रहेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।