इंदौर में भीषण अग्निकांड, 7 जिंदा जले:कुछ की दम घुटने से मौत,
(India) मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। कुछ जिंदा जले हैं और कुछ का दम घुट गया। कितने जिंदा जले और कितनों का दम घुटा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लोगों का कहना है कि पार्किंग में भी आग थी। लोगों को भागने की जगह नहीं मिली तो गैलरी से कूदकर जान बचाई। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।