कैबिनेट मंत्री महेश जोशी हुए मीडिया से रूबरू,अपने बेटे पर लगे आरोपों पर कहा- निष्पक्षता से होगी मामले की जांच
(India)


राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज होने के बाद पहली बार मंत्री महेश जोशी मीडिया के सामने आए। मामले को लेकर जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि मामले की जानकारी खुद मीडिया के जरिए ही लगी है। दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यही नहीं प्रदेश में हर ऐसी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिससे सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि मै हमेशा सच्चाई और न्याय के साथ हूं। इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। इस केस का मीडिया ट्रॉयल नहीं होना चाहिए बल्कि पुलिस को उनका काम करने देना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।