(India)
साल का पहला चक्रवाती तूफान असानी मंगलवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। साल का पहला चक्रवाती तूफान असानी मंगलवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। खराब मौसम की वजह से मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली 23 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट ने भी10 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।