(India)
उत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है, वहीं कुछ अन्य इलाकों में अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जारी पूर्वानुमान में कहा कि तमिलनाडु में भी 17 मई तक बारिश हो सकती है जबकि जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के इलाके में आज ही बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के कुछ प्रदेशों में लू की हालत देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस कारण राजस्थान, एमपी और हरियाणा के कुछ हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।