(India)
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और पीएस नरसिम्हा की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. अंजुमन इंतजामिया मस्जिद की मैनेजमेंट कमिटी ने याचिका दायर की है. निचली अदालत से जारी सर्वे के आदेश को 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ बताया है. सुप्रीम कोर्ट कल दोपहर 1 बजे मामले की सुनवाई करेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।