कश्मीरी पंडित की हत्या पर बोले केजरीवाल- 'पूरा देश चिंतित, आज भी कश्मीर में पंडित सुरक्षित क्यों नहीं?'
(India) कश्मीरी पंडित की हत्या पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले कश्मीर में एक सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी गई. हमारी सेना ने 24 घंटों के अंदर 2 आतंकवादियों को ढूंढकर मार गिराया, पर आज पूरा देश इस बात से चिंतित है कि कश्मीर में आज भी कश्मीरी पंडित सुरक्षित क्यों नहीं है?

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि मेरी सरकार से गुजारिश है कि कश्मीरी पंडितों को वापस कश्मीर में बसाने के लिए जो भी सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़े, जितना भी खर्च हो वो किया जाए. आतंकी समझ ले कि अगर उन्होंने कश्मीरी पंडितों की तरफ गलत इरादे से देखा भी तो उन्हें भारत बख्शेगा नहीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।