सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में एक साल की सजा सुनाई है
(India) सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में एक साल की सजा सुनाई है. जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस एस के कौल की पीठ ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू को दी गई सजा के मुद्दे पर पीड़ित परिवार की तरफ से दायर पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया.

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सजा सुनाए जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह कानून का पालन करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।