Delhi बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी आग में एक शख्स की मौत, मौके पर फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां
(India) दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक आइटम चेसिस (इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, एफएम आदि) में पहली मंजिल पर आग लग गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि सात लोग इसमें घायल हो गए हैं, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन घायलों में एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है.

दिल्ली के बाहरी इलाके में मौजूद इस फैक्ट्री में आग लगने के बाद दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. इस फैक्ट्री में आग बुझाने का काम लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना 11 बजकर 45 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद मौके पर दमकल की 17 गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया है.
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।