सीमेंट कारोबार के बाद अडाणी की हेल्थकेयर क्षेत्र में एंट्री
(India) एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडाणी सीमेंट कारोबार के बाद अब हेल्थकेयर सेक्टर में उतरने को तैयार हैं। इसके लिए अडाणी एंटरप्राइजेस की सब्सिडियरी अडाणी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड कंपनी बनाई गई है। इसे 17 मई को बनाया गया।

AHVL चिकित्सा और जांच सुविधाओं की स्थापना व संचालन के अलावा, हेल्थ टेक्नोलॉजी आधारित सुविधाओं, रिसर्च सेंटर्स आदि की स्थापना करेगी।

ग्रुप हेल्थकेयर सेक्टर में करीब 31,088 करोड़ रुपए का निवेश कर सकता है। अडाणी ग्रुप और पीरामल हेल्थकेयर सरकारी फार्मा कंपनी HLL हेल्थकेयर को खरीदने की होड़ में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।