गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की वजह से कांग्रेस अपना अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल जनवरी तक
(India) इस साल सिंतबर-अक्टूबर में होने वाला कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अगले साल तक टाला जा सकता है. पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अहम विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर इन चुनावों में कांग्रेस को फिर से हार का सामना करना पड़ा तो इसका पूरा ठीकरा राहुल गांधी पर फूट जाएगा और इससे एक बार फिर राहुल गांधी समेत पूरे गांधी परिवार की किरकिरी हो सकती है. लिहाज़ा कुछ नेताओं ने चुनाव अगले साल जनवरी तक टालने की सलाह दी है जिसपर विचार भी किया जा रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।