2021-22 में 8.7% रही GDP, अनुमान से कम
(India) वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही (4th Quarter) जनवरी से मार्च के बीच देश का आर्थिक विकास दर 4.1 फीसदी रहा है. जबकि इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में जीडीपी विकास दर 1.6 फीसदी रहा था. वहीं 2021-22 में जीडीपी 8.7 फीसदी रहा है जबकि 2020-21 वित्त वर्ष में जीडीपी नेगेटिव (-)7.3 फीसदी रहा था. इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 में केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने जीडीपी 9.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।