ओवैसी बोले- राजस्थान में अगले साल पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव
(India) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) में पूरी ताकत के साथ उतरने का एलान किया है. ओवैसी ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ेगी लेकिन पहले राज्य में संगठन को मजबूत करेंगे और सीटें भी बताएंगे.

जयपुर के दौरे पर मंगलवार को यहां ओवैसी ने कहा कि वक्त आने पर गठबंधन भी करेंगे लेकिन बीजेपी और कांग्रेस से अलाइंस नही किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई सत्ता की नहीं, लीडरशिप की है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।